अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शैक्षणिक अराजकता का समाधान करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के विषयों पर चर्चा की। योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के बाद ABVP के केंद्रीय मीडिया टोली के सदस्य अभिनव मिश्र की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। 

सीएम ने मांगों को पूरा करने का भरोसा 
बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर वार्ता करते हुए मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सृष्टि सिंह की उपस्थिति रहीं। यह बैठक बाराबंकी के श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में अभाविप सदस्यों से जुड़े हालिया विवाद के बाद हो रही है।

4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित 
पुलिस ने विधि पाठ्यक्रम में कथित अनियमितताओं का विरोध कर रहे अभाविप सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की और बल प्रयोग किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय पर आरोप लगाया कि उसने उन्हें ऐसे कार्यक्रम में दाखिला देकर उनके भविष्य को खतरे में डाला है, जिसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता नहीं मिली है। इसके बाद, चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और विश्वविद्यालय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights