उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि विधान से गोवर्धन पूजा की। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक दीपावली के दिन से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पर हैं और उन्होंने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोवर्धन पूजा की। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, किसानों और पशुपालकों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई अभिनव कार्यक्रम संचालित कर रही है, प्रदेश में 16 लाख गोवंश ऐसे हैं जिनके भरण पोषण के लिए प्रदेश सरकार धन दे रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights