सहारानपुर(मनीष अग्रवाल)।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत सराहनीय कार्यवाही की गई। जिसमे वादी नितिन महलौना निवासी चन्द्रनगर, थाना सदर बाजार, सहारनपुर द्वारा अपनी 21 वर्षीय पुत्री अक्षमा के गुम होने की सूचना दी गई थी। वादी ने बताया कि किसी बात को लेकर डांट-फटकार के बाद युवती घर से चली गई थी तथा उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टीरोमियों टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप मात्र 05 घंटे में युवती अक्षमा को रेलवे स्टेशन के पास बस अड्डे से सकुशल बरामद कर लिया गया । बरामद युवती को मिशन शक्ति केंद्र पर ले जाकर टीम द्वारा उसकी काउंसलिंग की गई तथा तत्पश्चात सुरक्षित रूप से परिजनों को सुपुर्द किया गया।

गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद करने वाली मिशन शक्ति टीम

  1. ️उ0नि0 चंचल कुमारी थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर
  2. ️म0का0 रीतु थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर
  3. ️म0का0 रूची थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर
  4. ️है0का0 जितेन्द्र चौहान थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights