मिडिल ईस्ट में युद्ध चल रहा है। इसको देखते हुए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने कहा कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

सीबीएसई ने छात्रों और विद्यालयों को सूचित करते हुए पत्र जारी किया। इसमें लिखा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति के कारण, बोर्ड ने मध्य पूर्व क्षेत्र में 2 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights