सलमान का अपनी बहन अर्पिता खान की बेटी आयत शर्मा से खास रिश्ता है। सलमान खान की बहन अर्पिता ने पिछले साल दिसंबर 2019 में बेटी आयत को जन्म दिया था। आयत का जन्म सलमान खान के जन्मदिन के दिन ही हुआ था। शुरु से ही सलमान खान को आयत पर प्यार लुटाते हुए फैंस देखते हैं। अब सोश मीडिया पर आयत और सलमान खान का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो फैंस के लिए किसी तोहफा से कम नहीं है। दोनों को साथ मस्ती करता देख फैंस का दिल पिघल गया है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने Da-Bangg कॉन्सर्ट की वजह से इस वक्त कोलकाता में हैं। यहां उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा पति आयुष शर्मा और दोनों बच्चों के साथ रवाना हुए थे। अब भाईजान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी क्यूट है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी भांजी नजर आ रही हैं।
वीडियो में सलमान की भांजी उन्हें पूरी तरह से कॉपी करती हुई दिखाई दे रही हैं। सलमान जैसे-जैसे चल रहे हैं उनको ही कॉपी करते हुए आयत भी पीछे-पीछे चलती दिखाई दे रही है। अगर सलमान खान अपने पैर पटककर चल रहे हैं तो वो भी ऐसा कर रही हैं। फैंस को सलमान खान का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
वीडियो में सलमान की भांजी आयत उन्हें कॉपी करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर सलमान खान ने लिखा- मामू के नक्शेकदमों को फॉलो करती हुई… हैशटैग दबैंग लोडेड कोलकाता।
सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स कर प्यार लुटा रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपने तो मेरा दिन बना दिया।
एक यूजर ने लिखा-भांजी के लिए प्यार बिल्कुल अलग होता है।
तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- आयत के मामू हमारी जान है।
सलमान खान और आयत शर्मा का बर्थडे एक ही दिन यानी 27 दिसंबर को आता है। एक्टर आयुष शर्मा और अर्पिता खान की बेटी आयत 4 साल की होने जा रही हैं तो वहीं सलमान इस 27 दिसंबर को 58 साल के होने वाले हैं।