चिलकाना(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त पति को किया गिरफ्तार। मामला दिनांक 17 जून का है। जहाँ एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था ।वही वादी मर्तका के भाई अरूण कुमार पुत्र सुलेखचन्द निवासी ग्राम बडकला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर द्वारा नामजद लिखित तहरीर बाबत अभियुक्तगण द्वारा वादी की बहन से अतिरिक्त दहेज की माँग करना व माँग पूरी न होने पर वादी की बहन की हत्या कर देने के सम्बन्ध थाना चिलकाना पर दहेज प्रतिषेध अधि० पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा चिलकाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी ने बताया की वीरवार शाम को मुखबिर की सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित पति अभियुक्त विशाल पुत्र जगपाल निवासी ग्राम अब्दुलापुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को सुल्तानपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
वही पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त विशाल ने बताया कि मेरी पत्नी के कोई बच्चा नही था. जिस कारण मेरे घरवालो व मेरी पत्नी के साथ हमेशा अन बन रहती थी जिससे मेरी पत्नी काफी परेशान रहती थी। 17 जून को मेरी पत्नी ने रस्सी से लटककर फाँसी लगा ली थी। गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले भी एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 श्याम सिंह ,है०का० सहदेव,का० जितेन्द्र कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर रहे।
