गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस की गरुवार तड़के चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश ने अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से चोरी की एक बाइक और तंमचा बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का लुटेरा है और महिलाओं से चेन स्नेचिंग करता है। पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी करने में जुटी है।

गाजियाबाद के इंदीरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्ताव ने बताया कि गुरुवार तड़के इंदिरापुरम पुलिस टीम हिंडन पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, मगर बाइक सवार ने बाइक नही रोकी और बाइक को दौड़ा दिया। इस पर पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक सिपाही बाल-बाल बचा। जिसके बाद पुलिस टीम की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

एनसीआर में राह चलते लोगों से करता था चेन लूट

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तावपुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान इस्लामिया मदरसे के पीछे लोनी में किराए के मकान पर रहने वाले आमिर कुरैशी के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से हापुड़ के मोहल्ला चैनापुरी का रहना वाला है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 6 मुकदमें दर्ज है। पकड़ा गया आरोपी गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा और हापुड में राह चलते लोगों से चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी ने अब तक 35 से अधिक महिलाओं से चैन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights