तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन पीएम मोदी और बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। दरअसल, दक्षिण के इस राज्य में बीजेपी का वोट बैंक बीते कुछ सालों में बढ़ा है। बीजेपी यहां अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर अपने पैर पसार रही है। ऐसे में बीते दिनों डिप्टी सीएम ने AIADMK की आलोचना की और राज्य की जमीन, गौरव और मातृभाषा के लिए बीजेपी को खतरा बताया है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो तमिलनाडु में वैसे तो बीजेपी का कभी कोई बड़ा वोट बैंक नहीं रहा। लेकिन बीते कुछ सालों में राज्य में बीजेपी के वोट बैंक में इजाफा हुआ है। आंकड़ों पर गौर करें तो 2019 लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी को 3.66% वोट मिले थे, जो 2024 लोकसभा चुनाव में बढ़कर 11.5% हो गए।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2Famitkasana6666%3Ft%3D-J49lLkuGWPrz1wf8515oQ%26s%3D08&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1948509101522383013&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Findia%2Fbjp-in-tamil-nadu-udhayanidhi-stalin-narendra-modi-dmk-aiadmk%2F1263383%2F&sessionId=6dfef6f31b2a9be631a3950652b27d34a1dae06a&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
बीजेपी द्रविड पार्टियों के सामने कमजोर जरूर… लेकिन उसका वोट बैंक नगण्य नहीं है
जानकारी के अनुसार फिलहाल राज्य में बीजेपी का सीमित प्रभाव है, यहां लंबे अरसे से द्रविड़ पार्टियों जैसे DMK और AIADMK सत्ता पर काबिज रही हैं। बता दें 2024 लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में बीजेपी को कोई सीट नहीं मिली थी। यहां पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव में उतरी थी, जिसे 18.5% वोट मिले थे। जिससे पता चलता है कि बीजेपी द्रविड पार्टियों के सामने कमजोर जरूर है लेकिन उसका वोट बैंक नगण्य नहीं है।
मेरे होते हुए तमिलनाडु में नहीं लहराएगा भगवा झंडा, एक सभा में बोले डिप्टी सीएम स्टालिन
हाल ही में डिप्टी सीएम स्टालिन के एक बयान से राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 24 जुलाई को उन्होंने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव ‘अपनी जमीन, गौरव और मातृभाषा की रक्षा की लड़ाई’ होगी। दरअसल, वह बूथ एजेंटों की एक मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में एआईएडीएमके बीजेपी के लिए रास्ता बना रही है। लेकिन उनके होते हुए प्रदेश में भगवा रंग नहीं लहरेगा।
