सहारनपुर सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। भाजपा मुख्यालय द्वारा मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बाद अब सबकी नजर जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पर टिकी है। ज्ञात हो एक महिला की वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आये महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी द्वारा त्यागपत्र दे दिया गया था। अब यह पद खाली होने के कारण नगर में महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होनी है।उसके लिये वैश्य समाज ने मांग भी की है।वही सुनील गुप्ता जो पार्टी के कई वर्षों पुराने कार्यकर्ता है उन्हें पार्टी हित द्वारा उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां भी दी गई है। जिनमे मुख्य रूप से विधान परिषद के चुनाव का महानगर प्रभारी व विधानसभा चुनाव में चीफ इलेक्शन एजेंट, विदेश संपर्क विभाग के पूर्व महानगर संयोजक व वर्तमान में मंडल प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। वही सुनील गुप्ता को सहारनपुर में पिछले तीन चुनाव विधानसभा लोकसभा और महापौर के चुनाव में पार्टी द्वारा वैश्य समाज की जिम्मेदारी को बाखूभी निभाया गया। जिसमे यह संयोजक थे और तीनों चुनाव में सुनील द्वारा ही वैश्य समाज के सम्मेलन कराये गये सभी चुनाव में वैश्य समाज के सम्मेलन करने की जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई। जिनका उन्होंने पूर्ण निष्ठा से इन्होंने निभाया ।वैश्य समाज में पिछले 25 वर्षों से लगातार समाज के लिए कार्य कर रहे सुनील अंतराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। केनरा बैंक से रिटायर्ड एंप्लॉय है एव बैंक यूनियन के प्रदेश के लगातार 30 वर्ष तक अध्यक्ष रहे और हमेशा संगठन मैं उन्होंने कार्य किया है सहारनपुर में व सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं सुनील ने कहा पार्टी जिम्मेदारी देगी तो किसी भी समाज से हो उनकी समस्याओं का निदान होगा किसी को भी निराश नहीं करेंगे और आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे । वही वैश्य समाज से कुछ और नाम जो शीतल बिश्नोई, नीरज गुप्ता, अनिल गुप्ता,गौरव गर्ग,भी पार्टी के पास पहुंचे बताये जा रहे हैं जो अपनी प्रबल दावेदारी बता रहे हैं।