मेष : सरकारी तथा गैर-सरकारी कामों में कदम बढ़त की तरफ, शत्रु भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
वृष: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा, मनोबल हाई रहेगा।
मिथुन: सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान लिमिट में करना सही रहेगा, सफर भी टाल दें क्योंकि वह नुकसान वाला हो सकता है।
कर्क: सितारा सेहत को बिगाड़ने, पांव को फिसलाने तथा आपकी किसी पेमेंट को फंसाने वाला है, मन भी अशांत सा रहेगा।
सिंह : दुश्मनों को कमजोर समझने की भूल करना किसी समय महंगा पड़ सकता है, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।
कन्या : संतान साथ देगी, सहयोग करेगी तथा उसकी मदद के साथ आपको अपनी समस्या को सुलझाने में कामयाबी मिल सकती है।
तुला: प्रॉपर्टी के साथ जुड़े किसी काम के लिए यत्न करने पर पाजिटिव नतीजा मिल सकता है, शत्रु कमजोर रहेंगे।
वृश्चिक: मित्र साथ देंगे, तालमेल रखेंगे तथा आपकी किसी प्राब्लम को सुलझाने के लिए उनका रोल इंस्ट्रुमेंटल हो सकता है।
धनु : लोहा, लोहा-मशीनरी, लोहा के कलपुर्जों, सरिया इत्यादि का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
मकर: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी मगर शीत वस्तुओं को कम यूज करें।
कुंभ: सितारा उलझनों, झगड़ों, पेचीदगियों वाला, इसलिए किसी भी इम्पोर्टेन्ट काम को हाथ में न लें।
मीन : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, यत्न करने पर कामकाजी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग, टूरिंग लाभ देगी।
