प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा सुमो का जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 3 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और दुर्घटना के शिकार हुए लोगों की मदद की। टाटा सुमो और ट्रक की भीषण टक्कर इतनी भयानक थी की मौके पर ही 8 लोगों ने दम तोड़ दिया।
कैसे हुआ हादसा
प्रयागराज महाकुंभ से पवित्र स्नान कर श्रद्धालुओं से भरी टाटा सुमो का भयानक एक्सीडेंट हुआ जिसमें 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हुई। इस हादसे के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूमो की राशन से लदे ट्रक से टक्कर हुई। लोगों ने बताया हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चालक सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 3 दर्जन अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=news24tvchannel&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1892408374249066794&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fup-uk%2Fhorrific-accident-badlapur-jaunpur-tata-sumo-going-from-mahakumbh-to-ayodhya-8-devotees-died-6-critical%2F1076316%2F&sessionId=3b80e647ebe630b697e1020a948bd8f746648701&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
इस हादसे के बाद का दर्दनाक वीडियो सामने आया है। ट्रक से टकराई टाटा सूमो की हालत इतनी बुरी हो गई है कि आप अंदाजा लगा सकते हैं हादसा कितना भीषण था। गाड़ी के अगले हिस्से के चिथड़े उड़ गए हैं। पूरा हिस्सा अंदर की ओर घुस गया है जिससे साफ जाहिर है कि चालक और आगे बैठे पैसेंजर का तो हाल कैसा हुआ होगा।
जैसे ही हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और उसने हालात का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
