उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर को लंबे समय से परेशान करने के मामले में पुलिस ने बस्ती जिले के रहने वाले आरोपी महेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने डॉक्टर को एक दिन में करीब 1000 कॉल और 5000 अश्लील मैसेज भेजे थे, जिससे महिला डॉक्टर बेहद परेशान थीं।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 19 अगस्त की है। डॉक्टर लोहिया अस्पताल में ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने फ्लैट जा रही थीं। तभी आरोपी महेश तिवारी ने उनका पीछा किया। जब डॉक्टर लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं, तभी वह पीछे से उनके पास आ गया। डॉक्टर ने बताया कि उसे लगा कि आरोपी हमला कर सकता है, इसलिए उन्होंने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर फ्लैट के सुरक्षाकर्मियों ने महेश तिवारी को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

डॉक्टर पहले भी कर चुकी थीं शिकायत
महिला डॉक्टर ने बताया कि महेश तिवारी उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा था। वह लगातार फोन करता था और अश्लील मैसेज भेजता था। डॉक्टर ने इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी की थी। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले महेश तिवारी का लोहिया अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था और उसी दौरान उसे डॉक्टर का मोबाइल नंबर मिल गया था। इसके बाद से ही उसने परेशान करना शुरू कर दिया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई
विभूतिखंड थाने की पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज कर लिया और महेश तिवारी को बस्ती से गिरफ्तार कर लखनऊ लाया गया। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महेश तिवारी पहले भी किसी और को इस तरह परेशान कर चुका है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights