पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में दो समूहों के बीच हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दो समूहों के बीच बृहस्पतिवार को हुए झगड़े में त्रिलोकपुरी निवासी महेश गंभीर रूप से घायल हो गया था और शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इसमें कहा गया कि महेश की मौत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू की गई, जिसके बाद तीन संदिग्धों राकेश उर्फ गुड्डू (40), जितेंद्र (38) और राजकुमार (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है।