देवबन्द / सहारनपुर /कोतवाली देवबंद पुलिस द्वारा पशु चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से अवैध अस्लाह (01 देशी तमंचा व 01 कारतूस 315 बोर) किया बरामद ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक देवबंद के कुशल नेतृत्व में थाना देवबन्द पुलिस द्वारा थाना देवबन्द पर पंजीकृत मु0अ0सं0 505/2023 धारा 380/457 भादवि0 थाना देवबन्द स०पुर में चोरी के अभियुक्त प्रवेज पुत्र स्व0 सत्तार निवासी ग्राम बन्हेडा खास थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मकबरा से आगे रजवाहे के पुल पर मय एक देशी तमंचा 315 बोर व 01कारतूस के साथ दिनांक 25.10.23 समय करीब 17.45 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त प्रवेज उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 587/ 23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया जो थाना देवबन्द स०पुर का HS 18A भी है जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। वही पूछताछ करने पर अभियुक्त प्रवेज उपरोक्त ने बताया कि मुझे पैसे की जरूरत थी, इसीलिये मने गाँव दिवालहेडी से दिनांक 06/09/2023 की रात्रि में अपने साथी अपने गाँव के शहजाद पुत्र घोला कसाई के साथ मिलकर एक घेर से भैंस चोरी की थी, जिसको मैंने व शहजाद ने सहारनपुर मे मंडी समिति रोड पर एक कसाई को 24000/-रू0 में बेच दी थी। खरीदने वाले को मैं नहीं जानता हूँ। हम दोनो ने 12000-12000 रु० आपस मे बाँट लिये थे। मेरे हिस्से के 12,000/- रु० मुझसे खर्च हो गये थे।पकड़े गये अभियुक्त पर लगभग एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 विकास चारण थाना देवबन्द ,चौकी इंचार्ज मकबरा,जनपद सहारनपुर।
2. है0का0 रजनीश थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।
3. का0 अमित कुमार थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।
