मंत्री विजय शाह ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार स्पष्ट किया है और आज पुनः दोहराना चाहते हैं कि उनका किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना अथवा समाज के किसी भी वर्ग का अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था।

उन्होंने कहा कि निःसंदेह उनके शब्द उनकी वास्तविक भावना के अनुरूप नहीं थे। देशभक्ति की भावना और आवेश में वे शब्द निकल गए, जो अनुचित थे। उन्होंने आग्रह किया कि इस त्रुटि के पीछे की भावना को अवश्य देखा जाना चाहिए, क्योंकि इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं थी।

PunjabKesari

मंत्री शाह ने कहा कि वे पहले भी क्षमा याचना कर चुके हैं और आज भी पूरे मन से माफी मांगते हैं। उनके लिए यह अत्यंत पीड़ादायक है कि एक छोटी सी त्रुटि के कारण इतना बड़ा विवाद उत्पन्न हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सेना के प्रति उनके मन में सदैव गहरा सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए शब्दों की मर्यादा अत्यंत आवश्यक होती है और इस घटना से उन्होंने आत्ममंथन किया है।

मंत्री शाह ने कहा कि उन्होंने इस प्रकरण से सबक लिया है, अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की है और भविष्य में अपनी वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखेंगे, ताकि ऐसी गलती दोबारा न हो। अंत में उन्होंने एक बार पुनः इस प्रकरण से आहत सभी नागरिकों और भारतीय सेना से क्षमा याचना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights