सहारनपुर(मनीष अग्रवाल) । एक बैठक में मंत्री ए. के.शर्मा द्वारा की गई वैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी जिसमे कहा गया हम कोई बनिया की दुकान नहीं चला रहे की पैसा ले लिया और सामान नहीं दिया। इस टिपणी टिप्पणी के बाद अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा द्वारा वैश्य जाति विशेष कर बनियों के खिलाफ या बहुत भाषा का प्रयोग करने की निंदा करते हुए उनसे समस्त बनिया समाज से माफी मांगने को कहा, टिप्पणी के बाद से ही वैश्य समाज के कई ग्रुप में मंत्री की निंदा की जा रही है । उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री द्वारा यह बयान देना इनके मानसिक दीवालिए पन का सबूत है। साथ ही यह भी दर्शाता है कि सत्ता के मद में चूर होकर मंत्री जी मर्यादित भाषा का भी ज्ञान भूल गए हैं। वैश्य वर्ग इस बयान की निंदा करती है। और मंत्री ए के शर्मा को वैश्य समाज से माफी मांगने की मांग करती है। यदि समय रहते इन्होंने माफी नहीं मांगी तो पुरे प्रदेश में आंदोलन होगा तथा मंत्री का बहिष्कार होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ से अपील करते हुए कहा कि वह ऐसे बदजुबान मंत्री को मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त करें। उन्होंने कहा वैश्य समाज हमेशा ही समाज सेवा में सबसे आगे रहा है आज भी भारत वर्ष में सबसे ज्यादा दान वैश्य समाज द्वारा ही दिया जाता है आज भी हमारे समाज द्वारा ज्यादातर धर्मशालाएं व स्कूल कॉलेज समाज सेवा के लिए संचालित किया जा रहे हैं इसके साथ ही वैश्य समाज सदैव भाजपा का कोर वोटर रहा है उसके बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा वैश्य समाज के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी से वैश्य समाज आहत हुआ है इसलिए उन्हें तुरंत वैश्य समाज से माफी मांगनी चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights