सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। थाना मण्डी पुलिस द्वारा आज पुलिस मुठभेड़ में लूट की घटना कारित करने वाले एक बदमाश को लंगड़ा कर अन्य तीन शातिर लूटेरे अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा सहारनपुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड हेतु लगातार सघन चैकिंग व गश्त की जा रही है। इसी क्रम में आज सुबह जब थाना मण्डी प्रभारी पीयूष दिक्षित एव पुलिस टीम गश्त पर थी तो मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ बदमाश सकलापुरी रोड पर घूमते हुए दिखाई दिये हैं व किसी घटना को करने की फिराक में है। सूचना पर तुरन्त थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सदिंग्धो की तलाश की गई तो सकलापुरी रोड पर खाली प्लाट में 04 सदिंग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम जब सदिंग्धो के नजदीक गई तो उक्त बदमाशों द्वारा अचानक से जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। जब पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई तो जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश पैर मे गोली लगने से घायल हो गया तथा 03 बदमाश फरार होने में सफल रहे। घायल बदमाश की पहचान 1: बब्लू उर्फ आरिफ पुत्र अशफाक निवासी जनकनगर सकिया थाना जनकपुरी, सहारनपुर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। फरार बदमाशों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा काम्बिग की गई तो फरार हुए अन्य 03 बदमाशो को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अन्य बदमाशो की पहचान- *2. बिलाल पुत्र वसीम निवासी नाजिया कालोनी, खाताखेडी थाना मण्डी, सहारनपुर*, *3. माजिद उर्फ छोटा पु्त्र ईरशाद निवासी शेरपुर थाना भगवानपुर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड* एवं *4. शाजेब पुत्र तासिम निवासी मौ0 बरकत कालोनी , खाताखेडी थाना मण्डी, सहारनपुर* के रूप में हुई है। चारो बदमाश *दिनांक 16.01.2024 को कलसिया रोड थाना मण्डी क्षेत्र में घर में हुई लूट के प्रकाश में आये अभियुक्त हैं।* बदमाशों के कब्जे से घर से लूटे गये *सभी जेवरात (कटी अवस्था में), 15,150 रूपये, 02 तमंचे, 02 खोखा/03जिन्दा कारतूस एवं 02 चाकू* बरामद हुए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights