राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार रौद्र रूप में आता जा रहा है। तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। दिल्ली में लू की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 16 अप्रैल से लू चलने की संभावना व्यक्त की है। ये सिलसिला चार से पांच दिनों तक जारी रहेगा।

दिल्ली में इस दौरान तापमान का स्तर 38 डिग्री से 42 डिग्री के बीच हो सकता है। दिल्ली में लोगों की बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष गर्मी का अधिक सितम झेलना होगा। मौसम विभाग की मानें तो 15 अप्रैल को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

जारी रहेगा गर्मी का सितम

मौसम विभाग का कहना है कि 15 अप्रैल के बाद से गर्मी का स्तर लगातार बढ़ता रहेगा। 17-18 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं 16 और 17 अप्रैल को हल्के बादल छा सकते है। मगर तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी, जिसका स्तर 42 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। आगामी 18-19 तारीख को तेज हवाएं चल सकती है। दिल्ली में 19 अप्रैल के बाद तापमान में राहत मिल सकती है।

औसत से अधिक तापमान

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ये सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रह सकता है। अब इस सप्ताह से फिर से गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights