बुढ़ाना। शासन के आदेशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना में विद्यालय प्रबंधक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में भाषा एक भाव एक के अंतर्गत 75 दिवसीय कार्यक्रम के तहत भारतीय भाषा उत्सव की थीम व्यंजन का कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई है। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कविता, बिंदिया गुप्ता स.अ. एवं संगीत द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम की विशेषताएं बताई गई है। वहीं स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद ने प्रमुख जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय भाषा उत्सव की थीम व्यंजन में 11 स्वर 41 व्यंजन होते हैं। लेखन के आधार पर 56 वर्ण होते हैं इसमें 11 स्वर 41 व्यंजन और चार संयुक्त व्यंजन होते हैं हिंदी में कुल 39 व्यंजन होते हैं जिसमें 33 व्यंजन मानक हिंदी व्यंजन, चार संयुक्त व्यंजन (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र ) तथा दो उत्क्षिप्त व्यंजन होते हैं।
