भारत में पिछले 19 साल से अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हासिल किए गए भारतीय पासपोर्ट पर सऊदी अरब जाने की कोशिश करते समय मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सहार पुलिस अधिकारी के अनुसार, अक्तरुज्जमां अमां उल्ला पहले अपनी ‘भारतीय’ पहचान का इस्तेमाल करते हुए वर्क परमिट पर सऊदी अरब में रह रहा था।

अक्तरुज्जमां 2006 में पश्चिम बंगाल के 24 दक्षिण परगना जिले के रास्ते बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुआ था। अधिकारी ने बताया कि बाद में उसने खुद को भारतीय दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए और 2015 में पासपोर्ट भी बनवा लिया।

उन्होंने बताया कि 2018 में अक्तरुज्जमां का पासपोर्ट खो गया था लेकिन वह कोलकाता से दूसरा पासपोर्ट बनवाने में कामयाब रहा। अधिकारी ने बताया कि अक्तरुज्जमां 2020 में सऊदी अरब गया और वर्क वीजा पर वहां पांच साल बिताए।

उन्होंने बताया कि वह इस साल 18 मई को भारत लौटा और 29 मई को बांग्लादेश के लिए रवाना हुए तथा लगभग एक महीना वहां बिताने के बाद, वह 26 जून को मुंबई के लिए रवाना हो गया।

अधिकारी ने बताया कि अक्तरुज्जमां को मंगलवार को सऊदी अरब के दम्मम जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को सहार थाने ले जाया गया और भारतीय न्याय संहिता, पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights