तरनतारन। जिले के अधीन आती भारत-पाकिस्तान सरहद नजदीक किसान की जमीन पर गिरा एक पाकिस्तानी ड्रोन (क्वार्ड कॉप्टर) बरामद हुआ है। यह बरामदगी पुलिस व बी.एस.एफ. ने सांझा ऑप्रेशन चलाते हुए की।

भारत-पाक सरहद नजदीक स्थित बी.ओ.पी. ‘वां तारा सिंह’ क्षेत्र में गांव जंडोके से किसान गुरमुख सिंह निवासी राजोके की जमीन पर गिरे ड्रोन की सूचना मिलने पर थाना खालड़ा व बी.एस.एफ. 103 बटालियन ने सांझे तौर पर सर्च ऑप्रेशन चलाया। डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह ने कहा कि ड्रोन बरामद करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights