ईरान और इजराइल में शत्रुता बढ़ने के बीच भारत ने सोमवार को ईरान से 290 भारतीय नागरिकों और एक श्रीलंकाई नागरिक को निकाला। इसके साथ भारत अब तक ईरान से 2003 भारतीयों को वापस ला चुका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 290 भारतीय नागरिकों और एक श्रीलंकाई को मशहद से निकाला गया और वे सभी सोमवार को शाम सात बजकर 15 मिनट पर एक विशेष विमान से नयी दिल्ली पहुंचे।

भारत के निकासी अभियान ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत इजराइल से जॉर्डन की राजधानी ले जाए गए कुल 161 भारतीय भी अम्मान से एक विशेष उड़ान से नयी दिल्ली पहुंच रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नागरिकों के आधी रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights