असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की हालिया टिप्पणियों पर बृहस्पतिवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सच्चाई को स्वीकार करे और पाकिस्तान से घनिष्ठ संबंध बनाने की उम्मीद छोड़ दे।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अपने हालिया संबोधन में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने साफ कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच गहरी वैचारिक खाई है।’’

मुनीर का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत और पाकिस्तान मूल रूप से अलग देश हैं, क्योंकि दोनों देशों के धर्म, रीति-रिवाज, परंपराएं, सोच और महत्वाकांक्षाएं हर पहलू में एक-दूसरे से अलग हैं। शर्मा ने कहा, ‘‘यह परिप्रेक्ष्य द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को पुष्ट करता है, जिसने 1947 में पाकिस्तान के निर्माण की नींव रखी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अब यह साफ हो चुका है कि हमारे रास्ते अलग हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम अपने राष्ट्र को मजबूत करें, अपने धर्म और सभ्यतागत मूल्यों को बनाए रखें। ऐसा करके ही हम अपने देश को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।’’

जनरल मुनीर ने विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान दो राष्ट्र हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘हम एक राष्ट्र नहीं हैं। इसीलिए हमारे पूर्वजों ने इस देश को बनाने के लिए संघर्ष किया। हमारे पूर्वजों और हमने इस देश के निर्माण के लिए बहुत त्याग किया है। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights