भारतीय तटरक्षक बल ने मध्य रात्रि में मानवीय सहायता प्रदान करते हुए समुद्र में बहामास के ध्वज वाले एक जहाज से अस्वस्थ कैप्टन को सुरक्षित रूप से निकाला। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कुछ तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि आधी रात को बचाव अभियान में भारतीय तटरक्षक बल स्टेशन (काकीनाडा) ने एक जीवन रक्षक चिकित्सा निकासी अभियान का समन्वय किया।

आईसीजीएस 430 ने 30 मई 2025 को रात में एक बजकर 10 मिनट पर बहामास के ध्वज वाले जहाज से अस्वस्थ कैप्टन को सुरक्षित रूप से निकाला, जिन्हें दिल का दौरा पड़ा था। आईसीजी ने बताया कि मरीज को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights