समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए उसे “भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय” और “चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय” करार दिया। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यादव ने कहा, ‘‘भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय है और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय।”
‘हकमारी और ‘मतमारी’ से भाजपा लोकतंत्र…’
अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हकमारी और ‘मतमारी’ से भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का जो षड्यंत्र रच रही है, हम सब मिलकर उसे कामयाब नहीं होने देंगे।” उन्होंने आम जनता को समझते हुए दावा किया, ‘‘भाजपा कुछ लोगों की मिलीभगत से कभी अपने समर्थक फर्जी मतदाताओं का नाम बढ़ा देती है।” यादव ने कहा, ‘‘भाजपा सत्ता सजातीय अधिकारियों की साठगांठ से कभी अपने विरोधी मतदाताओं का नाम कटा देती है। भाजपा बूथ पर अपने चुनिंदा लोगों को ‘सेट’ करके फर्जी वोट डालने का ‘टारगेट’ देती है।”
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1954384644385779761&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fup.punjabkesari.in%2Futtar-pradesh%2Fnews%2Fbjp-is-a-university-of-corruption-and-a-universe-2194526&sessionId=1a34449fe19a30dcce44794aa8613311019ba870&siteScreenName=punjabkesari&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
‘भाजपा बंदूक तानकर मत डालने से रुकवाती है’
सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया, ‘‘भाजपा बंदूक तानकर कभी मत डालने से रुकवाती है। भाजपा अपने समर्थकों से कई-कई वोट डलवाती है। भाजपा अपने समर्थकों के नकली आईडी बनवाकर अपने लिए फर्जी मतदान करवाती है।” यादव ने तीखा हमला करते हुए कहा, ‘‘भाजपा फोर्स लगाकर कभी ईवीएम बदलवा देती है। भाजपा कभी सीसीटीवी के सामने, अपने विरुद्ध डाले गये मतों को खारिज भी करवाती है। भाजपा डीएम से कभी जीत का सर्टिफिकेट भी बदलवाती है। मतदाता कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।”
