मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव महोत्सव के तैयारियों की जायजा लेंगे। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन, अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग, अयोध्या शोध संस्थान और डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से दीपोत्सव को भव्य दिव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री के सामने सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी देगे। 

19 अक्टूबर को मनाया जाएगा दीपोत्सव 
अयोध्या में प्रसिद्ध दीपोत्सव 19 अक्टूबर को बड़ी दीपावाली के दिन मनाया जायेगा। तीन दिन पहले जिले के अलग अलग स्थानों पर दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। तीसरे और अंतिम दिन अयोध्या के कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय से प्रभु राम के जीवन पर आधारित झाकियां प्रात: 10 बजे निकलती हैं। यह मनमोहक झाकियां रामकथा पाकर् तक जाती है, रामपथ पर अयोध्यावासियों द्वारा झाकियों पर पुष्पवर्षा की जाती है। जगह जगह तोरणद्वार बनाए जाते हैं। दीपोत्सव का मुख्य आयोजन रामपैड़ी पर किया जाता है। उसके लिए रामपैडी के घाटों पर दीप रखने के लिए चिन्हीकरण पूर्ण कर लिया गया है।        

प्रभु श्रीराम का होता है राज्याभिषेक 
रामकथा पार्क हेलीपैड पर प्रभु श्रीराम, मां सीता, भाई लक्ष्मण एवं अपने परमभक्त हनुमान के साथ उड़नखटोले पर आते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतिथियों के साथ हेलीपैड पर स्वागत करते हैं और रामकथा पार्क पर प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक होता है। अयोध्या के संत महंत धर्माचार्य और संपूर्ण अयोध्यावासी राज्याभिषेक उत्सव में शामिल होते हैं। प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद दीपोत्सव, आतिशबाजी एवं तकनीक आधारित प्रकाश के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र के मुख्य अंश को रामपैडी पर प्रदर्शित किया जाता है। इसके बाद विभिन्न देशों की रामलीलाओं का मंचन रामकथा पार्क के मंच पर होता है, जिसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी देखते हैं।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights