उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई जो धीरे-धीरे ऊपर बनी रिहायशी मकान तक फैल गई। इस भयानक अग्निकांड में अब तक एक महिला की मौत हो गई है जबकि कई लोग झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गैस सिलेंडर फटने से फैली आग
यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेस्टोरेंट में 15 से 16 लोग मौजूद थे। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने का मुख्य कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन गैस सिलेंडर फटने के चलते आग ज्यादा फैल गई थी। इस घटना में लगभग 56 वर्षीय एक महिला की मौत हुई है। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए जिनमें से करीब 7 मरीजों को मुरादाबाद जिला अस्पताल लाया गया। अधिकारियों के अनुसार बाकी सभी घायलों की स्थिति अब स्थिर है। फायर डिपार्टमेंट ने समय पर पहुंचकर आग को नियंत्रण में कर लिया जिससे नुकसान सीमित हुआ।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=punjabkesari&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1982555273425551526&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fa-massive-fire-broke-out-in-a-moradabad-restaurant-killing-one-woman-2235109&sessionId=9c6310becf12e538aadf76e0a76667c79bb5b51d&siteScreenName=punjabkesari&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
ऊपरी मंजिल से लोगों को निकालने में आई मुश्किल
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेस्टोरेंट के ऊपर बनी रिहायशी मकान की ऊपरी मंजिल पर कई लोग फंसे हुए थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में टीम को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
- रेस्क्यू ऑपरेशन: फायर डिपार्टमेंट ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान में फंसे कुल 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
- फंसे हुए लोग: इनमें महिलाएं एक बच्चा और यहां तक कि एक कुत्ता भी शामिल था।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने की मुख्य वजहों की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्था की आवश्यकता को रेखांकित किया है।
