पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंधी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कहा कि, ”अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बॉर्डर पर से अवैध हथियारों के नेटवर्क का खुलासा किया है। इस दौरान नाबालिग सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विदेश में बनी 5 पिस्तौल बरामद की गई हैं। इनमें 5 एडवांस पिस्टल (ग्लॉक 9mm, PX5 .30 बोर, टॉरस 9mm, ग्रेटा 9mm मेड इन पाकिस्तान, और एक .30 बोर), 34 जिंदा कारतूस और एक तेजधार हथियार भी जब्त किया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों से संपर्क में थे। इन्हीं माध्यमों से हथियारों की आपूर्ति कर उन्हें अलग-अलग इलाकों में पहुंचाने का काम किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights