बेहट(मनीष अग्रवाल)।
सहारनपुर जनपद में थाना बेहट पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही कर बिना अनुमति व अधिकार पत्र के धोखाधडी कर बनायी हुयी रबड़ पर अंकित फिंगरप्रिंट का प्रयोग कर आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट को खोलकर आधार कार्ड में धोखाधडी करते हुए नाम/पता/फोटो/मोबाइल नंबर आदि में परिवर्तन करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व साईबर अपराधियों की गिरफ्तारी व साइबर गिरोह की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अनुपालन में पुलिस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे बेहट थाना निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में वीरवार को थाना बेहट पुलिस द्वारा बिना किसी अनुमति व अधिकार पत्र के धोखाधडी कर बनायी हुयी रबड़ पर अंकित फिंगरप्रिंट का प्रयोग कर आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट को खोलकर आधार कार्ड में धोखाधडी करते हुए नाम/पता/फोटो/मोबाइल नंबर आदि में परिवर्तन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तगण 1-आसिफ पुत्र हनीफ निवासी मौहल्ला गाडान थाना बेहट जिला सहारनपुर, 2- सागर पुत्र सतीश निवासी ग्राम खुर्रमपुर थाना बेहट सहारनपुर, व 3- राजेश उर्फ राजू पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम रोगला हथौली थाना बेहट जिला सहारनपुर को थाना क्षेत्र बेहट से गिरफ्तार किया गया।
इनके कब्जे से 01 रबर स्टैम्प पर फर्जी फिंगप्रिन्ट, 01 वैब कैमरा, 02 लैपटाप, 01 कीबोर्ड, 01 माउस, 01 पैनड्राइव, 01 प्रिन्टर, 01 फिंगरप्रिन्ट स्कैनर, 01 आईरिस स्कैनर, 02 लैपटाप चार्जर, 01 ओटीजी क्नैक्टर, 12 आधार कार्ड, 03 रशीद, 03 सफेद सीट आदि सामान किया बरामद। वही गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विवरण पूछताछः- अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो बताया कि हम लोग शामली के एक व्यक्ति के साथ मिलकर एक व्यक्ति की आईडी जिसका नाम हमारा साथी जानता है, की सहायता से फर्जी थम्ब प्रिन्ट को रबर पर लेकर आधार कार्ड की ऑफिशियल वैबसाइट को खोलकर किसी भी व्यक्ति के आधार कार्ड में गलत नाम पता, मोबाइल नम्बर परिवर्तन कर देते हैं । जिससे हम लोगो को अच्छी कमाई हो जाती है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी थाना बेहट जनपद सहारनपुर
- उ0नि0 मनीष कुमार थाना बेहट जनपद सहारनपुर
- उ0नि0 अमित कुमार थाना बेहट जनपद सहारनपुर
- है0का0 प्रवेश वर्मा थाना बेहट जनपद सहारनपुर
- का0 उमंग राठी थाना बेहट जनपद सहारनपुर
- का0 प्रताप सिंह थाना बेहट जनपद सहारनपुर
