बेहट(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर थाना बेहट पुलिस की मुठभेड में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश हुआ लंगड़ा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धऱपकड हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग/गश्त की जा रही है।एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि रविवार की शाम को बेहट थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह यादव मय पुलिस टीम के साथ शाकुम्बरी रोड पर जसमौर स्टैण्ड व ग्राम भागूवाला के बीच संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रहे थे। तभी ग्राम भागूवाला की तरफ से एक मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये सदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया तो नही रूके ओर मोटरसाईकिल को चढ्ढा फार्म हाउस की तरफ मोडकर भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर फिसल गयी, पुलिस को करीब आता देख गिरफ्तारी से बचने के लिये बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी और जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश को दाहिने पैर में गोली लगने से घायलवस्था मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बिलाल पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम रायपुर थाना मिर्जापुर, सहारनपुर के रूप मे हुई। घायल बदमाश को ईलाज हेतू अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। व 01 बदमाश अधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। अभियुक्त बिलाल उपरोक्त थाना मिर्जापुर का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है गिरफ्तार अभियुक्त बिलाल उपरोक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर ,दो जिंदा/ एक खोखा कारतूस 315 बोर, गौकशी के उपकरण (कुल्हाडी, दाव, लकडी का गुटका, रस्सी आदि ) व एक मोटरसाईकिल (बिना नम्बर प्लेट) रंग काला बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त बिलाल के विरुद्ध थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर में गौकशी/गैगस्टर/ अवैध अस्लाह रखने आदि जैसे गंभीर अपराधों के करीब दो दर्जन मकुदमें दर्ज है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
