बेहट(मनीष अग्रवाल)। थाना बेहट पुलिस टीम ने मुठभेड़ में पकड़ा गोकश।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, गोकशी आदि होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में लिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी एव पुलिस टीम द्वारा मंडोरा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पिठोड़ी मंडोरा की तरफ से आते दिखाई दिए, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया गया, परन्तु वह नहीं रुके और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर सुनसान रास्ते की तरफ भागने लगे। पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गई। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाश पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बायें पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। तथा एक अन्य बदमाश घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश हेतु लगातार कांबिंग की जा रही है। घायल बदमाश की पहचान परवेज उर्फ बिल्ला पुत्र भूरा निवासी पाज रायपुर थाना बेहट सहारनपुर के रुप में हुई। घायल बदमाश को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश के विरुद्ध थाना बेहट पर गोकशी, गैंगस्टर आदि के करीब आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गये एक बदमाश ,गोकश को घायलवस्था में गिरफ्तार कर इसके कब्जे से तमंचा बोर व दो खोखा, जिंदा कारतूस, बोर, व गोकशी के उपकरण व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights