उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर दी। आरोपी पिता ने चाकुओं से गोदकर बेटी को मार डाला। उसने दो अलग-अलग चाकुओं से बेटी पर वार किए। इतना ही नहीं बचाने आई मां को भी आरोपी ने नहीं छोड़ा उसे भी घायल कर दिया। पीड़ित मां ने बताया कि आरोपी ने पहले बेटी का प्राइवेट पार्ट काट दिया, गर्दन-पेट पर किए ताबड़तोड़ वार किए और फिर हत्या करने के बाद शव पर नाचने लगा। 

इस बात को लेकर हुआ दोनों में विवाद 
बता दें कि महानगर के विज्ञानपुरी कॉलोनी का ये मामला है। यहां पर रेखा राजपूत बेटी सिमरन (19) के साथ रहती थीं। पति जागेश सिंह राजपूत के देहांत के बाद रेखा ने एक साल पहले विकास चंद्र पाडेय से दूसरी शादी की थी। इस बात से सिमरन नाराज थी और उसका आए दिन अपने सौतेले पिता से विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब पौने आठ बजे विकास भी रेखा के घर मौजूद था। रेखा का कहना है कि सिमरन फोन चला रही थी। विकास को लगा कि वो किसी से बात कर रही है। इसी बात को लेकर उसने उसे टोक दिया और दोनों के बीच विवाद हो गया।

चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार
मृतका की मां ने बताया कि दोनों के बीच विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने गुस्से में किचन में रखे अलग-अलग चाकुओं से सिमरन पर हमला कर दिया। उसने सिमरन के गर्दन और पेट पर वार किए। उसकी चीख सुनकर वहां पहुंची, बचाने की कोशिश की तो उसने उस पर भी हमला बोल दिया। हमले में रेखा के हाथ पर गंभीर चोट आई है।

अकसर होता था झगड़ा 
इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान सिमरन को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, वहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। रेखा ने जब से विकास से शादी की थी तब से सिमरन खुश नहीं थी। पूछताछ में पता चला कि सौतेले पिता और सिमरन दोनों में अकसर विवाद होता रहता था। पूछताछ में मां ने ये भी खुलासा किया कि आरोपी बेटी पर बुरी नजर रखता था। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights