सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू कार चलते ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में दो बच्चों सहित छह लोग जिंदा जल गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसा सीकर जिले के फतेहपुर इलाके में हुआ।
जानकारी के अनुसार, चूरू-सालासर हाईवे पर दोपहर को तेज रफ्तार कार चलते ट्रक में पीछे घुस गई। हादसे के बाद कार और ट्रक में आग लग गई। हादसा आशीर्वाद होटल के पास हुआ। कार यूपी नंबर की बताई जा रही है। हादसे की तस्वीर दिल दहला देने वाली है।
बताया जा रहा है कि ट्रक में रूई भरी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतकों में दो पुरुष, दो महिला व दो बच्चे शामिल है। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि अभी जले हुए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights