विधायक दल के मुखिया और मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को लक्ष्मी नगर से दो बार विधायक रह चुके अभय वर्मा को भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त करने की घोषणा की। सचदेवा ने वर्मा को दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचल का एक प्रमुख चेहरा बताया। उन्होंने विधायक के तौर पर वर्मा के अनुभव और उनकी कानूनी विशेषज्ञता पर प्रकाश डाला और विश्वास जताया कि वे मुख्य सचेतक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।

वर्तमान में 2021 से दिल्ली भाजपा के मुख्य प्रवक्ता के रूप में कार्यरत वर्मा ने पार्टी के भीतर प्रमुख नेतृत्व की भूमिकाएँ भी निभाई हैं। उन्होंने पहले दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और चार कार्यकालों तक दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष रहे। भाजपा के वैचारिक परिवार के लंबे समय से सदस्य रहे वर्मा छात्र जीवन से ही पार्टी से जुड़े रहे हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक बयान में कहा, ‘‘बैठक के दौरान विधायक दल की कार्यवाही सुचारू रूप से जारी रखने के लिए मुख्य सचेतक की नियुक्ति पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने वीरेंद्र सचदेवा को इस मुद्दे पर निर्णय लेना का जिम्मा सौंपा।’’ 

इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री से सलाह लिए जाने के बाद सचदेवा ने वर्मा को मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। वर्मा ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘मुख्य सचेतक के रूप में मैं सदन के सुचारू संचालन के लिए पार्टी विधायकों और सरकार के बीच समन्वय सुनिश्चित करूंगा।’’ लक्ष्मी नगर से दो बार विधायक रहे वर्मा (52) पूर्वांचली नेता और दिल्ली भाजपा के मुख्य प्रवक्ता हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights