सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई हैरतअंगेज वीडियो वायरल होता रहता हैं। जिसे देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि क्या कोई ऐसा भी कर सकता है। ये वीडियो इस बात का भी सबूत है कि आज के जमाने में लोग कंटेंट बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक रात के समय अचानक ‘नाग’ बन जाता है। 

नाग बनकर पुलिसवाले को डराया
वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का समय है। सड़क किनारे एक पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी खड़ी है और पास ही एक पुलिसवाला बाइक पर आराम से बैठा है। तभी एक लड़का जमीन पर सांप की तरह रेंगने लगता है। फिर धीरे-धीरे रेंगने हुए पुलिसवाले के पास पहुंचता है। वो चुपके से पुलिसवाले के पैर की ओर हाथ बढ़ाता है। उसकी चाल और अंदाज बिल्कुल नाग जैसे होते हैं। पुलिसवाले को अचानक पैरों के पास हरकत महसूस होते ही वो नीचे झांकता है तो डर के मारे उछलकर बाइक से कूद पड़ता है। लड़का अब भी जमीन पर नाग बनकर रेंग रहा होता है।   

आस-पास खड़े लोग भी डर गए    
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये सीन देखकर आस-पास खड़े लोग भी घबरा जाते हैं और कुछ कदम पीछे हट जाते हैं। इस मजेदार और डरावने पल को देखकर लोग हैरान रह गए और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट 
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर @funny_sandip नाम के यूजर ने शेयर किया है। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह लड़का तो सीरियल ‘नागिन’ के लिए परफेक्ट है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई, नागिन-4 का हीरो मिल गया’, तो किसी ने कहा, ‘अब पुलिस वाले भी सांप से डरने लगे हैं, इंसानों से नहीं।’ हंसी, डर और ड्रामा से भरा ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights