बिहार में नेशनल स्टूडेंटस यूनियन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह लापता हो गए हैं। वर्तमान में चुन्नु NSUI के राष्ट्रीय महासचिव हैं। बताया जा रहा है कि चुन्नू पिछले करीब 24 घंटे से लापता हैं। इस संबंध में उनके परिजनों ने पाटलिपुत्र थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=news24tvchannel&dnt=true&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1955552851767468289&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fbihar%2Fformer-bihar-nsui-president-chunnu-singh-missing-police-started-search%2F1283037%2F&sessionId=295a0a818097281fb7d375a362321623c044ed4e&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=500px

कांग्रेस मुख्यालय के पास होटल से निकलते दिखे

बिहार गोपालगंज निवासी चुन्नू सिंह मंगलवार की सुबह कांग्रेस मुख्यालय के पास स्थित एक होटल से गोपालगंज जाने के लिए निकले थे। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें सुबह करीब 7 बजे होटल से निकलते हुए देखा गया है। हालांकि, रात तक जब उनका कोई संपर्क नहीं हो सका, तो परिजनों और सहयोगियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। खुद पुलिस कप्तान ने होटल पहुंचकर पूर्व अध्यक्ष के बारे में पूछताछ की है।

अभी तक नहीं चला पता

कांग्रेस नेता और बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि अब तक चुन्नू सिंह का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की ओर से जांच जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले में चुन्नु सिंह के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि परिजनों से मनमुटाव होने पर वह होटल में रुके थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

पुलिस की टीमें तलाश में जुटी

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पाटलिपुत्र थाना में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की कई टीमों को उनकी तलाश में लगाया गया है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं उन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही चुन्नू सिंह का पता लगा लिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights