बिहार विधानसभा चुनाव के तकरीबन ढाई महीने बाद अब मोकामा विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा सदस्यता ली. एमपी-एमएलए कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद कड़े सुरक्षा पहरे में जेल से विधानसभा लाया गया. अनंत सिंह के शपथ ग्रहण के दौरान सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य मौजूद थे. अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ लेने से पहले सदन में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए. इसके बाद स्पीकर प्रेम कुमार का अभिवादन करके शपथ ग्रहण की. इस दौरान वह मुस्कुराते हुए नजर आए.
बता दें कि बिहार चुनाव के दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हिंसा देखने को मिली थी, जिसमें दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी. इस हत्याकांड में अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया और इसी मामले में वह अभी पटना की बेउर जेल में बंद हैं. इस कारण से अनंत सिंह अभी तक विधानसभा सदस्यता की शपथ लेने वाले हैं. इसके लिए वे विधानसभा पहुंच चुके हैं. एमपी-एमएलए कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद उन्हें कड़े सुरक्षा पहरे में विधानसभा लाया गया था.
