पड़ोसी देश पाकिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीजफायर होने के बावजूद भी पाकिस्तानी लगातार हमला कर रहा है। बीती रात ही पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के सांबा में फिर सीजफायर तोड़नेकी कोशिश की है। सांबा में ड्रोन दिखाई दिए हैं जिसके बाद शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया। पाकिस्तान की इस हरकत से परिणीति चोपड़ा का खून खौल गया है। उन्हें गुस्सा आ गया है और उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।

परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें जानकारी दी गई है कि इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया है। ये ड्रोन सांबा में नजर आया था जिसके बाद शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया था।

PunjabKesari

परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-  शब्द नहीं हैं मेरे पास..फिर से..खून खराबा,एक बार और। परिणीती का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

बता दें सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया था जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की ओर अपना रुख साफ कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा है- आतंक और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती है आतंक और व्यापार एक साथ नहीं हो सकता है पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता है।परिणीति इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वो सोशल मीडिया पर फैंस को अपने प्रोजेक्ट्स की अपडेट देती रहती हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights