बागेश्वर के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ग्वालियर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने तमिलनाडु में भगवान श्रीराम के चित्र को जलाए जाने को लेकर गहरा आक्रोश जाहिर किया है।  धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि  राम के राष्ट्र में यह रावण के खानदान के लोग हैं। ऐसे लोगों पर वहां की सरकार भी कार्रवाई करे। सबके अराध्या होते हैं और किसी को भी किसी के आराध्य की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है।

वहीं आई लव मोहम्मद पर हो रहे विवाद के बीच बागेश्वर धाम सरकार ने बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा कि   आई लव मोहम्मद कोई बुरा नहीं है, आई लव महाकाल भी बुरा ही है, लेकिन सिर तन से जुदा कर देंगे ये कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

POK में चल रहे पाक विरोध पर बोले शास्त्री

वही धीरेंद्र शास्त्री ने पीओके को लेकर कहा है कि  पाक अधिकृत अपनी जमीन लेकर रहेंगे, यही समय है, सही समय है, अभी पाकिस्तान में बहुत हंगामा चल रहा है। भगवान सबको बुद्धि दे, हम पाकिस्तान में भी शांति की प्रार्थना हनुमान जी से कर रहे हैं। वहीं हम पाकिस्तान से कहेंगे कि अगर तुमसे देश का संभल रहा तो घर वापसी कर लो भारत में।

इसके अलावा बागेश्वर धाम में वीआईपी कल्चर बंद करने को लेकर उन्होंने कहा कि सन्यासी बाबा ने हमें सपने में आकर आज्ञा दी कि हम सबसे पहले धाम पर आने वाले भक्तों से मिलेंगे। जिसके बाद हमने VVIP को कम से कम एक दिन का समय लेकर आने के बाद मिलने की बात कही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights