पूरे देश में इस समय अयोध्या के राम मन्दिर की धूम मची हुई है। उत्तर प्रदेश में तो दीपावली मनाने की तैयारी चल रही है। पूरा उत्तर प्रदेश अयोध्या में भगवान राम के मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में जुटा हुआ है। सैकड़ों साल बाद 22 जनवरी 2024 को जब उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी अयोध्या में जब श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन होगा और भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उसी समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर परिक्षेत्र में एक साथ एक लाख दीपक प्रज्जलित किए जाएंगे। यह बड़ा आयोजन उत्तर प्रदेश की बागपत लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार चौ. रामवीर सिंह करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी विक्रम सिंह बालियान को दी गई है।
विक्रम सिंह बालियान ने एक प्रेसनोट जारी करके बताया है कि उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले में स्थित प्रसिद्ध मन्दिर पुरा महादेव परिक्षेत्र में दीप जलाने के लिये अकेले मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। सभी लोग मिलकर दीपावली जैसा उत्सव मनाएँगे। गौरतलब है कि चौ. रामवीर सिंह और उनके समर्थक इन दिनों गांव-गांव पंचायतें और जनसम्पर्क कर रहे हैं। उन्हें ग्रामीणों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अपने पैतृक गांव सिरसली में अपनी जेब से तकरीबन 12 करोड़ के विकास कार्य कराकर सुर्खियों में आए चौ. रामवीर सिंह पर ग्रामीणों का जबरदस्त भरोसा जागा है।
पंचायतों में चौधरी रामवीर सिंह को यह कहते देखा गया है कि बागपत ने नेताओं को भले ही खास बनाया है, लेकिन चुनाव जीतकर नेताओं ने बागपत क्षेत्र के विकास को अनदेखा ही किया है। उनका दावा है कि अगर उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का पार्टी ने मौका दिया तो वे बिना किसी स्वार्थ या महत्वाकांक्षा के बागपत क्षेत्र को ऐसे विकास की सौगात देंगे, जो मिसाल बनेगी। चौ. रामवीर सिंह के अनुसार ईश्वर ने उन्हें सबकुछ दिया है, लिहाजा अपने लिए अब उन्हें कुछ नहीं करना है। वे चाहते हैं कि अपने गृह जनपद और लोकसभा क्षेत्र में आने वाले गांवों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करें।
बहरहाल, 22 जनवरी को पुरा महादेव मंदिर परिसर में एक लाख दीप एकसाथ प्रज्जलित करने के लिए ग्रामीणों में खासा जोश दिखाई दे रहा है। इस खुशी वाले पल के गवाह बनने और खुद भी दीपोत्सव में हिस्सा लेने के लिये भारी संख्या में ग्रामीण 22 जनवरी को पुरा महादेव मंदिर पहुंचेंगे। मोदीनगर भी इस आयोजन को लेकर खासा जोश नजर आ रहा है। चौ. रामवीर सिंह व उनके सहयोगी कार्यकर्ता सिरसिली गांव के अलावा दर्जनों गांवों का दौरा कर अपने लिये समर्थन मांग रहे हैं। इस दौरान उनका हर गांव में जोरदार स्वागत हो रहा है। उनके भाषण ग्रामीणों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।
