उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया इलाके में एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पिता से झगड़े के बाद अपने घर में फांसी लगा ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम बैरिया कस्बे के रकबा टोला इलाके में हुई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धर्मेंद्र गुप्ता (30) ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली. जिसके बाद उसके परिवार वाले उसे सोनबरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

सर्किल ऑफिसर मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि व्यक्ति की नशे की लत को लेकर पिता से तीखी बहस हुई थी. जिसको लेकर पिता ने उसे डांट दिया. इसके बाद उसने अपनी जान दे दी. 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights