बरेली के फरीदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली पहुंचे। सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर मुख्यमंत्री शहर उन्होंने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

सीएम योगी ने दिवंगत विधायक की पत्नी, बेटियों और बेटे से मुलाकात कर परिवार का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने श्याम बिहारी लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल परिवार नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक आवास पर रुके, इसके बाद रवाना हो गए। इस मौके पर राष्ट्रीय भाजपा कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, मेयर डा. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल डा. डीसी बर्मा, डा. एमपी आर्य समेत कई वरिष्ठ जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक बाद भोजन करने दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल उपचार प्रयास किए गए, लेकिन करीब एक घंटे बाद उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हृदयाघात बताया गया है।

विधायक के अचानक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हर वर्ग के लोग उन्हें एक सरल, मिलनसार और जनसेवक नेता के रूप में याद कर रहे हैं। उनके अंतिम दर्शन के लिए लगातार लोगों का तांता लगा रहा। दिवंगत विधायक का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर बाद फरीदपुर में किया गया। जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत विधायक के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि श्याम बिहारी लाल का निधन भाजपा संगठन और जनता दोनों के लिए बड़ी क्षति है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights