यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी हादसे में कार में बैठे 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

कैसे हुआ हादसा? 
जानकारी के मुताबिक एक निजी डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर की तरफ जा रही थी तो इसी दौरान सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इको कार में सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के राजाखेड़ा जा रहे थे। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी बाधित रहा।

हादसे में मृतक
हादसे में मरने वालों में विजय (30 वर्ष), निवासी सुडरई, थाना शमशाबाद, जनपद आगरा, पिंकी (38 वर्ष), निवासी शमशाबाद, जनपद आगरा, नाथू देवी (65 वर्ष), निवासी रोई खास, थाना शमशाबाद, जनपद आगरा, दिनेश (55 वर्ष), निवासी गंगोलियापुरा, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान), सुनीता (51 वर्ष), निवासी गंगोलियापुरा, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान), लोकेश (35 वर्ष), निवासी चमोली, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान) शामिल है।

हादसे में घायल
इस हादसे में मनोज (29 वर्ष), निवासी बाजना, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर, रानी (28 वर्ष), निवासी बाजना, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर, वीरेंद्र (37 वर्ष), निवासी गद्रपुरा, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर, पूनम (15 वर्ष), निवासी राजाखेड़ा, जिला धौलपुर, आर्यन (10 वर्ष), निवासी चौरंग बेड, थाना बाह, जिला आगरा, अंशु (7 वर्ष), निवासी आगरा, प्राची (3 वर्ष), निवासी आगरा, आयुष (2 वर्ष), निवासी आगरा, आयुष (13 वर्ष), निवासी गद्रपुरा, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर, जयदीप (4 वर्ष), निवासी बाजना, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर घायल हुए है। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights