बड़गांव ।(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर थाना बडगांव पुलिस टीम द्वारा ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल चोरी कर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार रिंच/चाबी को किया गया बरामद । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा सहारनपुर द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबन्द के कुशल पर्यवेक्षण व बडगांव थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव के निर्देशन में व0उ0नि0 ब्रजपाल सिंह व उ0नि0 पंकज कुमार व उ०नि० विधानन्दन व उ0नि0 बनवारीलाल मय हमरार है0का0 राहुल कुमार व का0 सन्नी व का0 प्रवीन यादव द्वारा एक नफर अभि० गण को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से चोरी किये गये 29 टुकडे केबिल एल्मोनियम/तांवा जिसकी लम्बाई लगभग 213 फुट व व 03 स्टार्टर एक पिलास, एक कटर, एक आरी का पत्ता, 04 रिन्च/चाबी, एक पैचकस व एक अद्द मो० साईकिल हीरो स्पैलेन्डर प्लस बरामद हुये है। अभि० गण ने पूछताछ करने पर बताया कि पहले में मोटरसाइकिल से दिन में रेकी करता हूँ कि किस क्षेत्र में नजदीक नजदीक नलकूप है। रात्रि में एक ही क्षेत्र मैं ट्यूबवेल के तार, स्टार्टर, केबल तांबा व एल्युमीनियम की चोरी करता हूँ तथा उन्हें जला कर उन्हें अच्छे दामो में चलते फिरते कबाड़ी को बेच देता हूँ। उपरोक्त अभि० को ग्राम शब्बीर पुर के जंगल थाना बडगाँव सहारनपुर से समय प्रातः 05.00 बजे गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त पर पूर्व में भी थाना सदर बाजार में मामला पंजीकृत है।
