सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष फतेहपुर सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गौकशी के मुकदमें में वांछित 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर पर फर्द के आधार पर थाना स्थानीय एक्ट बनाम अतीक व अन्य अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत कराया गया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 नवीन कुमार सैनी द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना के दौरान जानकारी हुयी कि अभियुक्त जावेद की शादी की दावत के लिये गौकशी की गयी थी। मुकदमा उपरोक्त की विवेचनाक्रम में गौकशी करके गौमांस बेचने के लिये प्रयुक्त मोटरसाईकिल के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट की वृद्धि की गयी थी। वही पुलिस द्वारा 12.12.2023 को मुकदमा उपरोक्त में नामजद तीन अभियुक्त अतीक पुत्र गफूर निवासी ग्राम पिठौरी थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर तथा मुकदमा उपरोक्त मे प्रकाश में आये अभियुक्तगण में से अभियुक्त अरशद पुत्र लियाकत व शेखु पुत्र मटरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अन्य पाँच अभियुक्तगण जावेद पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम शेखुपुर कन्धेला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र करीब 28 वर्ष ,अय्यूब पुत्र फूल मौहम्मद निवासी ग्राम शेखुपुर कन्धेला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र करीब 55 वर्ष ,सावेज पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम शेखुपुर कन्धेला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र करीब 33 वर्ष ,नईम पुत्र अल्लादिया निवासी ग्राम भूलनी थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र करीब 40 वर्ष , जाल्ला उर्फ अफजाल पुत्र इस्लाम निवासा ग्राम भूलनी थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र करीब 45 वर्ष को रमैय्या आईटीआई के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा.न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

वही एसएसपी द्वारा इस प्रकरण में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज महेश चंद्र को निलंबित कर दिया गया है।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रहे,

 

1.सत्येन्द्र कुमार राय, थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर सहारनपुर ।

2. उ0नि0 नवीन कुमार सैनी थाना फतेहपुर सहारनपुर ।

3. है0का0 प्रदीप चौहान थाना फतेहपुर सहारनपुर ।

4. का0 सैफ अली थाना फतेहपुर सहारनपुर ।

5. का0 बबलू सिंह थाना फतेहपुर सहारनपुर ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights