पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उड़ान सेवाएं बाधित होने से उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले के एक परिवार के पांच सदस्य दुबई में फंस गए हैं. प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गए दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों परिवारों के पांच लोग बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में फंसे हैं और उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख तय नहीं हो पाई है.

 अप्रैल में होनी है शादी, शूट के लिए गए थे दुबई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कोयला व्यापारी अजय जैन के बड़े बेटे प्रिंस जैन (27) की अप्रैल में शादी होने वाली है. प्री-वेडिंग शूट के लिए वह अपनी मंगेतर पायल जैन (26) के साथ दुबई गए थे. उनके साथ प्रिंस का छोटा भाई अरिहंत (19), पायल का भाई मोनू जैन (30) और उनकी पत्नी मुस्कान (28) भी थे. सभी 25 फरवरी को वाराणसी से दिल्ली के लिए निकले और 27 फरवरी को दुबई पहुंचे. उनका 2 मार्च को वापस लौटने का कार्यक्रम था.

 ईरान से जुड़े संघर्ष ने रोकी वापसी

अजय जैन ने बताया कि ईरान से जुड़े संघर्ष और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गईं जिससे वे योजना के अनुसार वापस नहीं लौट सके. परिवार के सदस्यों ने दुबई में भारतीय दूतावास से संपर्क किया लेकिन उन्हें केवल संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई. एयरलाइन से भी वापसी की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली.

 PM मोदी से की सुरक्षित वापसी की अपील

अजय जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने और उनके बच्चों व रिश्तेदारों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है. फिलहाल पांचों सदस्य बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में ठहरे हुए हैं और परिवार उनकी वापसी के इंतजार में है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights