उत्तर प्रदेश में बुधवार को पौधरोपण महाभियान-2025 के तहत एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण का रिकार्ड बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या और आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। उनके साथ वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक भी रहेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी में पौधरोपण करेंगी। यहां प्रदेश सरकार की तरफ से राज्यमंत्री सतीश शर्मा रहेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ तथा ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाएंगे।

75 जिलों में रहेंगे सभी मंत्री 
योगी सरकार के मंत्री सभी 75 जिलों में रहेंगे। कैबिनेट, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्रिय़ों को पौधरोपण करने वाले जनपदों में बुधवार को पौधरोपण करना होगा। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, सूर्यप्रताप शाही अयोध्या, स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर, बेबीरानी मौर्य अलीगढ़, चौधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा, जयवीर सिंह मैनपुरी, धर्मपाल सिंह बरेली, नंदगोपाल गुप्ता‘नंदी’प्रयागराज, अनिल राजभर आजमगढ़, राकेश सचान कानपुर देहात, एके शर्मा जौनपुर, योगेंद्र उपाध्याय आगरा, आशीष पटेल मीरजापुर, डॉ. संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर, दारा सिंह चौहान देवरिया, सुनील कुमार शर्मा गाजियाबाद और अनिल कुमार बिजनौर में पौधरोपण करेंगे।  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल कानपुर नगर, कपिलदेव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, रविंद्र जायसवाल वाराणसी, संदीप सिंह एटा, गुलाब देवी संभल, गिरीश यादव प्रतापगढ़, धर्मवीर प्रजापति झांसी, असीम अरुण कन्नौज, जेपीएस राठौर मुरादाबाद, दयाशंकर सिंह बलिया, नरेंद्र कश्यप हापुड़, दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली, दयाशंकर मिश्र दयालु चंदौली में पौधरोपण महाभियान का हिस्सा बनेंगे।

सभी जिलों के ली की नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
सरकार ने पौधरोपण महाभियान की सफलता के लिए सभी 75 जनपदों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। नोडल अफसर आवंटित जनपदों में मंगलवार सुबह ही पहुंचकर यहां की सभी तैयारियों का जायजा लेंगे। प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज प्रयागराज, पेयजल मिशन ग्रामीण के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर वाराणसी, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद जौनपुर, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की सचिव डॉ. पिंकी जोवेल मीरजापुर, सिंचाई विभाग के सचिव जीएस नवीन आजमगढ़, खेल सचिव सुहास एलवाई गोरखपुर, स्कूल शिक्षा की महानिदेशक कंचन वर्मा गोंडा, प्रमुख सचिव सिंचाई व जल संसाधन अनिल गर्ग अयोध्या, सचिव बेसिक शिक्षा सारिका मोहन बाराबंकी, प्रमुख सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य) पार्थसारथी सेन शर्मा लखनऊ, आवास आयुक्त बलकार सिंह मेरठ, प्रमुख सचिव (नगर विकास) अमृत अभिजात गााजियाबाद, प्रमुख सचिव (पर्यटन-संस्कृति) मुकेश मेश्राम नोएडा के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा भी अन्य सभी जनपदों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।    

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights