जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में एक पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की खबर सामने आई है। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।

सूत्रों ने बताया कि ड्रोन भारतीय सीमा में कुछ समय तक मंडराता रहा, जिसके बाद सेना ने एहतियातन गोलीबारी की। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights