जनपद के मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही एक महिंद्रा मैक्स दुघर्टना ग्रस्त होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, इसमें तीन स्कूली विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शाम तक रेस्क्यू कार्य किया। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राहत-बचाव दलों को रेस्क्यू अपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर मुवानी से एक मैक्स जीप मंगलवार को अपरा बोकटा जा रही थी।
इसी दौरान सात बिलिंग-थल राज्य राजमार्ग पर लगभग एक किलोमीटर दूर भंडारी गांव पुल के पास जीप अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कने के बाद नीचे बह रहे बोकटा गधेरे में जा गिरी।
