पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को एक निजी कंपनी के 11 कर्मचारियों का अपहरण कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि, पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया और अपहृत कर्मचारियों में से छह को बचा लिया। सूचना मिलते ही डेरा इस्माइल खान के जिला पुलिस अधीक्षक और आतंकवाद निरोधक विभाग के पुलिस अधीक्षक शकील खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी शुरू की।

शेष पांच बंधकों को बचाने और संदिग्धों को पकड़ने के लिए फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। एक निजी कंपनी के तीन वाहनों में सवार ये कर्मचारी इस्लामाबाद से क्वेटा जा रहे थे, तभी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में दोमांडा ब्रिज के पास उनका अपहरण कर लिया गया। एक अलग घटना में अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर जिले के तिराह घाटी के निवासियों ने पाकिस्तानी सेना के एक सैनिक के अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights